भारत ने कैसे दी चीन को मात हर क्षेत्र में ?

भारत के रक्षा मंत्री हुए रूस के लिए रवाना !

जी हाँ, दोस्तों भारत के रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह हुए रूस के लिए रवाना जी हाँ आज की सुबह वह अपने प्लेन में बैठकर रस के लिए रवाना हो गए। रूस द्धारा मनाये जाने वाले विक्ट्री परेड में शामिल होने जा रहे है दोस्तों आपको बतादे इस परेड में चीन के मंत्री और सेना भी शामिल हो रही है। 
indian army,
इंडियन आर्मी 


भारत के रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह क्यों गए रूस ?

भारत के रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह रूस की Second World War की जीत की 75 वर्षगांठ पर पर होने वाले विक्ट्री परेड में शामिल होने गए है। यह विक्ट्री परेड रूस की राजधानी मास्को में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज नाथ सिंह के साथ रक्षा सचिव अजय कुमार और हर सेना के एक शीर्ष अधिकारी होंगे। 

भारत के रक्षा मंत्री इस कार्यकर्म में किसी भी चीन के मंत्री के साथ कोई बात नहीं करेंगे ऐसा करके भारत चीन को हर क्षेत्र में घेरने की कोशिश कर रहा है। इस आयोजन के बाद राजनाथ सिंह रूस के रक्षा मंत्री से भी बात करेंगे इस बैठक में जाहिर सी बात है S400 पर बात होगी। 

एक दिन पहले करी तीनो सेना प्रमुख से बात !

भारत के रक्षा मंत्री ने रूस दौरे से एक दिन पहले करी भारत के तीनो सेना प्रमुखों से बात राजनाथ सिंह ने दिल्ली में तीनो सेना प्रमुख के साथ बैठक करी और इस बैठक में भारत के सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने चीन से चल रहे सीमा विवाद को लेकर चर्चा करी और अपनी तैयारी के बारे में बात करी होगी। 

भारत की सेना आज के समय दुनिया की शक्तिशाली सेना में से एक है भारतीय सेना हमारी सशक्त सेना है उसपर कोई भी आंख उठाने की कोशिश नहीं कर सकता। इस बैठक में फैसला किया की भारत ने कोई तनाव नहीं किया है सीमा में यह सब चीन ने किया है अगर वह हमारी सीमा में घुसने की कोशिश करेगा या हमारी जमीन को हड़पने की सोचेगा तो भारत उसे बर्दाश्त नहीं करेगा। 

अगर चीन ऐसा करता है तो भारत उसे उसी की भाषा में जवाब देगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही बयान दे दिया है की भारत की अखण्डा पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हमारे वायु सेना प्रमुख ने भी साफ़ कर दिया अगर ऐसा कोई करता है तो उसे भारत द्वारा करारा जवाब दिया जाएगा। 

भारतीय सेना को मिली खुली छूट !

भारतीय सेना को मिली खुली छूट प्रधान मंत्री ने अपने बयान में यह बताया की उन्होंने भारतीय सेना को अपने स्तर पर कार्यवाही के लिए खुली छूट दे दी है आप सेना अपने स्तर पर हालत को मध्य नजर रखकर अपने फैसले खुद ले सकता है। आपको बताते चीनी सीमा से लगे इलाके में भारतीय सेना और चीनी सेना को गोली चलाने की अनुमति नहीं है इसी का बात का फायदा उठाकर चीनी सेना ने भारतीय सेना पर पीछे से हमला किया। 

भारतीय सेना को क्यों मिली खुली छूट ?

जैसा की आपको पता ही होगा चीन से LAC पर पिछले एक महीने से तनातनी चल रही है और भारत और चीन के सेना के शीर्ष अधिकारियो की बैठक भी कई बार हुई एक बैठक में फैसला लिया गया की दोनों सेना पीछे हटेगी, तो भारतीय सेना के 16 बिहार रेजिमेंट के कर्नल संतोष बाबू अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग के लिए गए जहा चीनी सेना ने अपने तम्बू गाड़ रखे थे। 

कर्नल संतोष बाबू ने उन्हें समझाया और उन्हें वहा से जाने के लिए कहा और इतना कहते ही चीनी सेना ने अपने कील लगे हथियार और रोडस, डंडे और पत्थरो से भारतीय सेना पर हमला कर दिया। भारतीय सेना ने इसका जवाब उनकी भाषा में ही दिया और धीरे धीरे यह खबर भारत की दूसरी पेट्रोलिंग टीम्स को मिली वो भी वह आने लगी। 

यह लड़ाई करीब 4 घंटे तक चली और जिसमे खबर आयी की भारत के 20 सैनिक चीनी सेना से झड़प में मारे गए। इस खबर की पुष्टि भारतीय सेना द्धारा दी गयी और धीरे-धीरे मीडिया पर सरकार द्धारा भी इसकी पुष्टि की गयी जिस जगह यह झड़प हुई उस जगह का नाम गलवान घाटी है और यह भारत की सीमा में आती है। 

भारत के 20 जवान शहीद हुए और सूत्रों से खबर मिली की भारत ने चीनी सेना के 40 से 50 सैनिक को मार गिराया। हमारे सैनिक शहीद तब हुए जब हमारे सैनिक मात्रा में कम थे और चीनी सेना से इसी का फायदा उठा कर हमारे सैनिको पर हमला किया। सूत्रों से खबर आयी की हमारे सैनिको की संख्या 100 थी और चीनी सेना की संख्या 400 से 500 तक थी। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बयान दिया की यह प्लानिंग द्धारा किया गया हमला था। इस बात को कोई मना नहीं कर सकता चीन कैसे अपने से कमजोर देश की जमीन हड़प लेता है उन्हें धमकाता है चीन के सभी पड़ोसी देश के सम्बन्ध चीन के साथ अच्छे नहीं है। चाइना यही चाहता है की वह जो बोले और करे वह सब देश माने। 

कल-परसो यह खबर आयी की भारतीय सेना ने चीनी सैनिको की कमर की हड्डिया तोड़ दी और और उनकी गर्दन तोड़ दी यह तो बिलकुल साफ़ है जो जैसा करेगा उसको उसी की भाषा में जवाब देना पड़ता है और भारतीय सेना ने इसी का मुँह तोड़ जवाब दिया। 

भारत सरकार के अहम् फैसले चीन के विरुद्ध ?

भारत सरकार ने चीन को घेरने के लिए हर पुख्ता कदम उठाना शुरू कर दिया है, जिस चीन ने पुरी दुनिया को कोरोना वायरस के दलदल में डाला वह चीन आज भारत के सैनिको के साथ खूनी लड़ाई खेल रहा है, भारत के 20 सैनिको की शहादत के बाद पुरे भारत में एक आवाज उठ रही है बायकाट चाइना आइटम्स एंड प्रोडक्ट्स 

भारत ने रद्द किया चीन की कंपनी के साथ दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर प्रोजेक्ट ?

चीन के द्धारा हमारे 20 सैनिक शहीद होने के बाद दिल्ली से मेरठ बनने वाले हाई स्पीड रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया गया यह प्रोजेक्ट चीन की संघाई कंपनी ने 1126 करोड़ की बिड लगाने के बाद हासिल करा हमारी भारत की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने 1170 करोड़ की बिड लगायी थी। यह काम सिर्फ 5-6 से किलोमीटर के बीच तक करना है इसमें अंडरग्राउंड काम करना है। इस प्रोजेक्ट से दिल्ली से उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश जाने वाले लोगो को फायदा होगा। 

लोगों ने किये कोन-कोन से चाइना के एप्प अनइंस्टाल ?

  • टिक टोक 
  • वीगो वीडियो 
  • बिगो लाइव 
  • वी चैट 
  • शेयर इट 
  • यूसी न्यूज़ 
  • यूसी ब्राउज़र 
  • ब्यूटी प्लस 
  • लाइक 
  • हेलो 
  • फोटो वंडर 
  • एमआई स्टोर 
  • 360 सिक्योरिटी 
  • पैरेलल स्पेस 
  • क्लीन मास्टर - चीता 


लोगों ने बायकाट करा चाइना का सामान ?

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अनलॉक लॉक डाउन में कहा की लोकल और भोकल को अपनाओ और अब इस बात का लोग ज्यादा समर्थन कर रहे है और अपना गुस्सा निकालने का सही मार्ग अपना रहे है लोगों ने चाइना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए यह तरीका अपनाया और अब सभी भारत के लोग अपने देश के बने सामान को ज्यादा तर्ज दे रहे है भारत सरकार ने भी अपनी सभी कंपनियों को साफ़ निर्देश दिए की वह चाइना का सामान काम इस्तेमाल करे। 

भारत सरकार ने बायकाट करा चाइना का सामान ? 

  • ऑटोमोबाइल पार्ट्स 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स 
  • मेडिसिन 
  • रॉ मटेरियल 
  • कम्प्यूटर्स पार्ट्स 
  • टेलीफोन पार्ट्स 
  • ऑफिस मशीन पार्ट्स 
  • फर्नीचर 
  • इंटीग्रेटेड सर्किट्स 
  • वायर्स 
  • इलेक्ट्रिक हीटर 
  • लाइट फिक्सचर्स 
  • रबर फुटवियर 
  • गोल्ड 
  • रबर टायर 

कोई टिप्पणी नहीं:

agar apko kuch bhi doubt hai to mujhe bataye

Blogger द्वारा संचालित.