इंडियन नेवी में कैसे जाये ? – इंडियन नेवी ज्वाइन कैसे करे ? (Indian Navy Me Kaise Jaye – Indian Navy Join Kaise Kare)
दोस्तों आज में आपको बताने जा रहा हूँ की इंडियन नेवी में कैसे जाये - इंडियन नेवी ज्वाइन कैसे करे- इंडियन नेवी में जाने के लिए क्या योग्यता चाहिए - इंडियन नेवी का एग्जाम पैटर्न क्या है - इंडियन नेवी का सिलेबस क्या है - इंडियन नेवी का फॉर्म कैसे भरे - इंडियन नेवी का फॉर्म कहाँ से भरे आदि बाते आज में आपको अपने आर्टिकल में बताने जा रहा हूँ उम्मीद है आप लोगो को पसंद आये तो चलो देखते है।
![]() |
| इंडियन नेवी में कैसे जाये – इंडियन नेवी ज्वाइन कैसे करे |
Table Of Contents
1. इंडियन नेवी क्या है ?
2. इंडियन नेवी ज्वाइन कैसे करे ?
3. इंडियन नेवी का एग्जाम कौन करवाता है ?
4. इंडियन नेवी का एग्जाम पैटर्न ?
5. इंडियन नेवी एग्जाम सिलेबस ?
6. इंडियन नेवी ज्वाइन करने के लिए क्वालिफिकेशन ?
7. इंडियन नेवी की तैयारी कैसे करे ?
8. इंडियन नेवी का फॉर्म कहाँ से भरे और कैसे भरे ?
9. इंडियन नेवी में ऐज लिमिट क्या है ?
10. इंडियन नेवी की स्टार्टिंग सैलरी ?
11. अभी इंडियन नेवी के एडमिरल चीफ कौन है ?
12. इंडियन नेवी का हेडक्वार्टर कहाँ है ?
13. इंडियन नेवी के शुरू से लेकर अब तक के एडमिरल चीफ स्टाफ के नाम ?
1. इंडियन नेवी क्या है ?(indian navy kya hai)
इंडियन नेवी भारत की नौ सेना है जो समुंदर में दुश्मनो पर नजर रखती है और दुश्मनो को भारतीय तटों में घुसने से रोकती है और आपदा आने पर लोगो की सहायता भी करती है।
2. इंडियन नेवी ज्वाइन कैसे करे ? (indian navy join kaise kare)
इंडियन नेवी ज्वाइन करने के लिए आपको 12th पास होना अनिवार्य है वो भी 50% मार्क्स के साथ जभी आप इंडियन नेवी में ज्वाइन कर सकते है। साथ में आपको पढाई मे अच्छा होना पड़ेगा अन्यथा इंडियन नेवी का एग्जाम आप पास नहीं कर पाएंगे इंडियन नेवी में जाने के लिए अपनी मैथ को जितना मजबूत कर सकते हो उतना आपके लिए एग्जाम पास करना आसान होगा।
3. इंडियन नेवी का एग्जाम कौन करवाता है ? (indian navy ka exam kaun karwata hai)
इंडियन नेवी का एग्जाम UPSC द्धारा लिया जाता है जो सरकार के अंतर्गत काम करती है UPSC कई और एग्जाम को भी करवाती है यह रिक्रूटमेंट एजेंसी है जो निम्न निम्न पदों के लिए आवेदन और उनके एग्जाम करवाती है।
4. इंडियन नेवी का एग्जाम पैटर्न ? (indian navy exam pattern)
इंडियन नेवी का एग्जाम पैटर्न यह है की इसमें टोटल 100 क्वेश्चन पूछे जाते है लिस्ट नीचे दी गयी है देखिये :-
1. English - 2. Reasoning - 3. Applied Science - 4. GK इन सबसे मिलाके कुल 100 question पूछे जाते है जो आपको 1 घंटे में करने होते है इसमें negative marking भी है। आपका एक answer गलत होने पर आपके 0.25 मार्क्स कटेंगे।
5. इंडियन नेवी एग्जाम सिलेबस ? (indian navy exam syllabus)
इंडियन नेवी एग्जाम सिलेबस नीचे दिया गया है :-
1. English से आपको बेसिक इंग्लिश के Question पूछे जायेंगे जैसे :-
- Grammar से Related Questions
- Vocabulary से Related Questions
- Passage से Related Questions
2. Reasoning से आपको कई Questions पूछे जायेंगे जैसे :-
- Time and Work से Related Questions
- Time and Distance से Related Questions
- Math से Related Questions
- Probability से Related Questions
- Trigonometry से Related Questions
- Algebra से Related Questions
- Coding and Decoding से Related Questions
- Problem Solve से Related Questions
3. Applied Science से आने वाले Questions इस प्रकार है :-
- Physics से Related Questions
- Chemistry से Related Questions
- Computer GK
- Fire Safety
- Quality Control
- Quality Management
6. इंडियन नेवी ज्वाइन करने के लिए क्वालिफिकेशन ? (indian navy qualification)
1. सबसे पहले इंडियन नेवी में ज्वाइन करने के लिए आपको 12th पास करना अनिवार्य है।
2. आपको 12th पास करने के साथ ही सब्जेक्ट्स में अच्छे नंबर भी चाहिए English में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए और Physics, Chemistry में कम से कम 70% मार्क्स होने चाहिए।
3. इंडियन नेवी में जाने के लिए आपको भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
4. इंडियन नेवी ज्वाइन करने के लिए पुरुष का कद 157 cm होना चाहिए और औरत का कद 152 cm होना चाहिए।
5. छाती फुलाके कम से कम 5 cm होनी चाहिए।
6. इंडियन नेवी में ज्वाइन करने वाला कोई भी किसी भी प्रकार से कोई बीमारी का शिकार न हो।
7. आवेदनकर्ता की मानसिक और फिजिकल स्तिथि सही होनी चाहिए।
8. आवेदनकर्ता के पास अप्लाई किये गए पोस्ट के अनुसार क्वॉलीफिकेशन होना अनिवार्य है।
9. आवेदनकर्ता की उम्र दी गयी उम्र के अंतर्गत होनी चाहिए ऐसा नहीं होने पर उसे बहार निकाल दिया जाएगा।
10. आपके पास उचित डाक्यूमेंट्स होने चाहिए जो भी मांगे गए हो।
7. इंडियन नेवी की तैयारी कैसे करे ? (indian navy prepare tips)
1. इंडियन नेवी की तयारी करने से पहले आपको नेवी फॉर्म को भरना होगा।
2. नेवी का फॉर्म भरने के बाद आपको नेवी द्धारा जारी की गयी नोटिफिकेशन को पढ़ना होगा।
3. नेवी द्धारा दिए गए एग्जाम सिलेबस के अनुसार अपना टाइम टेबल बनाइये।
4. जो सब्जेक्ट कमजोर है उसपर ज्यादा ध्यान दीजिये।
5. अपनी इंग्लिश को मजबूत करिये।
6. नेवी द्धारा लिए गए पिछले साल के पेपर्स को देखिये और उन्हें solve करने की कोशिश करे।
7. अपने सीनियर्स की सहायता ले जिनके पास आपसे ज्यादा एक्सपीरियंस हो।
8. अपनी GK को बेहतर बनाने के लिए जनरल नॉलेज की बुक्स पढ़े क्यूंकि आप किसी भी कॉम्पिटिटिव एग्जाम को दे वहा GK के क्वेश्चन तो पूछे ही जाते है और रोज न्यूज़ देखे।
9. इंग्लिश को भी मजबूत करे रोज वोकैबुलरी पढ़े और उनके नोट्स बनाए।
10. रोज टाइम टेबल के हिसाब से पढ़े और कम से कम 9-10 घंटे रोज के पढ़े।
8. इंडियन नेवी का फॉर्म कहाँ से भरे और कैसे भरे ? ( how to apply indian navy)
इंडियन नेवी का फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले नेवी की ऑफिसियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा और सबसे पहले आपको Register करना होगा अगर आप पहली बार फॉर्म अप्लाई कर रहे हो तो Register करने के बाद आपको अप्लाई ऑप्शन पर जाना होगा और फॉर्म भरके सबमिट करना होगा। अपने लोग इन आईडी और पासवर्ड को संभाल के रखिये बाद में आपको दुबारा इसका इस्तेमाल करना पड़ेगा।
9. इंडियन नेवी में ऐज लिमिट क्या है ? (indian navy age limit)
इंडियन नेवी में ऐज लिमिट 17 से 20 साल की है अगर आपको भारतीय जल सेना में जाना है तो आपकी ऐज 17 और 20 साल के बीच में होनी चाहिए।
10. इंडियन नेवी की स्टार्टिंग सैलरी ? ( Indian navy salary)
इंडियन नेवी की सैलरी अलग अलग पोस्ट के लिए अलग अलग है स्टार्टिंग सैलरी इंडियन में 20,000 है।
11. अभी इंडियन नेवी के एडमिरल चीफ कौन है ? (current indian navy admiral chief name)
इंडियन नेवी के एडमिरल चीफ कर्मबीर सिंह है जो 24th एडमिरल चीफ बने है ।
12. इंडियन नेवी का हेडक्वार्टर कहाँ है ? (where is indian navy headquarter)
इंडियन नेवी के हेडक्वार्टर देश के हर कोने में है इसका मुख्य हेडक्वार्टर दिल्ली में है।
1. नेवी का हेडक्वार्टर दिल्ली में ,
एड्रेस :- नई दिल्ली 110011
फ़ोन नंबर :- 011-23014167
2. नेवी का हेडक्वार्टर मुंबई में ,
एड्रेस :- मुंबई
फ़ोन नंबर :- 022-22663030
3. नेवी का हेडक्वार्टर विशाखापट्नम में ,
एड्रेस :- विशाखापट्नम
फ़ोन नंबर :- 0891-2578000
4. नेवी का हेडक्वार्टर कोच्ची में ,
एड्रेस :- कोच्ची
फ़ोन नंबर :- 0484-2874789
5. नेवी का हेडक्वार्टर अंडमान और निकोबार में ,
एड्रेस :- पोर्ट ब्लेयर
फ़ोन नंबर :- 03192-232012
13. इंडियन नेवी के शुरू से लेकर अब तक के एडमिरल चीफ स्टाफ के नाम ? (All Naval Chief Staff Names)
1. एडमिरल सर चार्ल्स थॉमस मार्क पिज़े
समय अवधि: - 1 अप्रैल 1955 - 21 जुलाई 1955
2. वाइस-एडमिरल सर स्टीफन होप कार्लिल केबीई, सीबी, डीएसओ
समय अवधि: - 21 जुलाई 1955 - 21 अप्रैल 1958
3. वाइस एडमिरल समय: राम दास कटरी
समय अवधि: - 22 अप्रैल 1958 - 4 जून 1962
4. वाइस एडमिरल भास्कर सदाशिव सोमन
समय अवधि: - 4 जून 1962 - 3 मार्च 1966
5. एडमिरल अधार कुमार चटर्जी
समय अवधि: - 3 मार्च 1966 - 28 फरवरी 1970
6. एडमिरल सरदारलाल मठारदास नंदा
समय अवधि: - 28 फरवरी 1970 - 28 फरवरी 1973
7. एडमिरल सुरेंद्र नाथ कोहली
समय अवधि: - 1 मार्च 1973 - 29 फरवरी 1976
8. एडमिरल जल कुर्सेतजी
समय अवधि: - 1 मार्च 1976 - 1 मार्च 1979
9. एडमिरल रोनाल्ड लिन्सडेल परेरा
समय अवधि: - 1 मार्च 1979 - 28 फरवरी 1982
10. एडमिरल ऑस्कर स्टेनली डॉसन
समय अवधि: - 1 मार्च 1982 - 30 नवंबर 1984
11. एडमिरल राधाकृष्ण हरिराम तहिलियानी
समय अवधि: - 1 दिसंबर 1984 - 30 नवंबर 1987
12. एडमिरल जयंत गणपत नाडकर्णी
समय अवधि: - 1 दिसंबर 1987 - 30 नवंबर 1990
13. एडमिरल लक्ष्मीनारायण रामदास
समय अवधि: - 1 दिसंबर 1990 - 30 सितंबर 1993
14. एडमिरल विजई सिंह शेखावत
समय अवधि: - 1 अक्टूबर 1993 - 30 सितंबर 1996
15. एडमिरल विष्णु भागवत
समय अवधि: - 1 अक्टूबर 1996 - 30 दिसंबर 1998
16. एडमिरल सुशील कुमार
समय अवधि: - 30 दिसंबर 1998 - 29 दिसंबर 2001
17. एडमिरल माधवेन्द्र सिंह
समय अवधि: - 29 दिसंबर 2001 - 31 जुलाई 2004
18. एडमिरल अरुण प्रकाश
समय अवधि: - 31 जुलाई 2004 - 31 अक्टूबर 2006
19. एडमिरल सुरेष मेहता
समय अवधि: - 31 अक्टूबर 2006 - 31 अगस्त 2009
20. एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा
समय अवधि: - 31 अगस्त 2009 - 31 अगस्त 2012
21. एडमिरल
देवेंद्र कुमार जोशी
समय अवधि: - 31 अगस्त 2012 - 26 फरवरी 2014
22. एडमिरल रॉबिन के धोवन
समय अवधि: - 17 अप्रैल 2014 - 31 मई 2016
23. एडमिरल
सुनील लांबा पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी
समय अवधि: - 31 मई 2016 - 31 मई 2019
24. एडमिरल
करमबीर सिंह
समय अवधि: - 31 मई 2019 - अभी जारी है

कोई टिप्पणी नहीं:
agar apko kuch bhi doubt hai to mujhe bataye